फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर में घुस कर भाई बहन व परिजन को पीटा, उंगली टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग, अमर नगर में सोमवार को मामूली विवाद में आरोपियों ने घर में घुस कर भाई बहन व मौजूद वृद्धा को पीटकर घायल कर दिया। वृद्धा की उंगली टूट गई, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला गदू निवासी अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को वह कोतवाली क्षेत्र के अमर नगर में रहने वाली बहन घर आए थे। बहन के पड़ोस में मकान के निर्माण का काम चल रहा था। तभी एक ईंट उनकी ओर आकर गिरी, उन्होंने सही से काम करने की बात कही और घर के अंदर चले गए। इसके कुछ देर बाद पड़ोसी रिंकू, छोटू ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया, बचाव में आई बहन और वृद्ध मां को भी पीटकर घायल कर दिया। हमले में मां की उंगली टूट गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें