फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: इटावा के रहने वाले युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक युवक पर कार और बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। इस हमले में इटावा निवासी युवक सौरभ को पीठ में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में इस जानलेवा हमले के पीछे दो पक्षों के बीच कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना का विवरण देते हुए जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव नगला किशोरी निवासी गौरव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनका भाई सौरभ अपने साथी रिषी निवासी गांव त्रिलोकपुर थाना सैफई के साथ बाइक से दोस्त सनी निवासी त्रिलोकपुर को लेने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हविया कट पर जा रहा था।
जब वे थाना कुर्रा क्षेत्र में मोहब्बतपुर चौराहा के पास पहुंचे, तभी रात करीब 9:30 बजे एक टाटा सफारी से पवन उर्फ लउआ (निवासी नगला शीशिया, थाना सैफई, इटावा), अब्बास (निवासी मोहब्बतपुर, थाना कुर्रा), अंकित (निवासी गांव बहादुरपुर, थाना कुर्रा), महेंद्र प्रताप (निवासी मोहब्बतपुर, थाना कुर्रा), अविनाशी (निवासी गांव बहादुरपुर, थाना सैफई, इटावा) और बाइक सवार दो अन्य लोग वहां आ धमके। आरोप है कि इन सभी हमलावरों ने पिस्टल और तमंचे से सौरभ पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सौरभ की पीठ में दाहिनी ओर लगी। वह कुछ दूर भागने के बाद गिर गया। इस हमले में रिषी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायल सौरभ को तत्काल उपचार के लिए पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें