फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ई-वाहनों की बढ़ी मांग, 15 दिनों में 200 बिके

विज्ञापन
फोटो 12 स्टेशन रोड स्थित शोरुम में सजे ई-वाहन और बुकिंग कराते ग्राहक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने से ऑटो मोबाइल कारोबार ने गति पकड़ी है। पेट्रोल की किल्लत और उनके दामों में बढ़ोतरी की अफवाह के बीच लोगों की ई-वाहनों की खरीदारी में रुचि बढ़ गई है। वहीं, वाहनों पर मिल रही पांच हजार रुपये की छूट के कारण भी लोग ईवी खरीद रहे हैं। पिछले 15 दिनों में करीब 200 से अधिक ई स्कूटर बिक हैं।
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और दाम बढ़ने की अफवाह से लोग परेशान हैं। इस बीच जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शोरूम पर वाहन खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। शहर में छोटी-बड़ी कंपनियों को मिलाकर ई-वाहन के करीब 20 शोरूम हैं।
ऑटो मोबाइल कारोबारियों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत और दाम बढ़ने की अफवाह के कारण बाजार में ई-वाहनों की मांग बढ़ गई है। फरवरी महीने तक जहां एक महीने में 80 से 100 वाहन की बिकते थे। वहीं, पिछले 15 दिनों में 200 से अधिक ई-वाहन बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें