फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
फोटो 5 मृतक अवनीश का फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरावली। गांव कोंकदा में खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में युवक को बचाने आए तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुई। थाना क्षेत्र के गांव कोंकदा के एक किसान ने अपनी मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ लगा रखी थी। शनिवार को 28 वर्षीय अवनीश कुमार अपने खेत पर गए थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गए। वहां मौजूद प्रवेश सिंह, विशेष कुमार और कल्याण सिंह उन्हें बचाने दौड़े। वे तीनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन



मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया
करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक के पिता की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी, एक भाई मानसिक रूप से बीमार है। अवनीश ही परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अवनीश के एक दो साल की पुत्री है। हादसे के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में पति को खोने के बाद पत्नी मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें