फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: देवी रोड पर फॉल्ट होने से बंद रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बुधवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था फॉल्ट और केबल में आग लगने से प्रभावित रही। देवी रोड उपकेंद्र के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट होने से नगर पालिका के पीछे और मोहल्ला कटरा समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली करीब डेढ़ घंटे तक गुल रही। वहीं, करहल रोड उपकेंद्र के सरावज्ञान फीडर की केबल में आग लगने से करीब 45 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

देवी रोड उपकेंद्र से पोषित जीजीआईसी ट्रांसफाॅर्मर पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बंदर की चपेट में आने से फॉल्ट हो गया। इसके चलते नगर पालिका के पीछे, देवी रोड और मोहल्ला कटरा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। उपकेंद्र की 33 केवी मेन सप्लाई बुधवार शाम करीब 5:15 बजे फेल हो गई। हालांकि, शाम 5:45 बजे तक आपूर्ति सुचारू करा दी।
वहीं, करहल रोड उपकेंद्र के अंतर्गत पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह करीब नौ बजे केबल में आग लग गई। इससे सरावज्ञान फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब 45 मिनट बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें