फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फॉल्ट से नहीं मिल रही राहत, बिजली गुल बनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल रोड उपकेंद्र के दो फीडरों पर आई खराबी, दो हजार से अधिक उपभोक्ता हुए प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से अनुरक्षण माह के तहत मरम्मत और रख-रखाव के कार्य कराए जाने के बावजूद शहरी क्षेत्र में फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को करहल रोड उपकेंद्र से जुड़े दो फीडरों पर अलग-अलग समय में फॉल्ट और केबल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
करहल रोड उपकेंद्र के पुलंदर की बगिया क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक फॉल्ट हो गया, जिसके कारण संबंधित फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इस फीडर से करीब एक हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। अचानक आपूर्ति बाधित होने से घरों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट का पता लगाने और उसे ठीक करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


वहीं, इसी उपकेंद्र से पोषित मोहल्ला अग्रवाल में शाम करीब छह बजे एलटी केबल टूट गई। केबल टूटने से मां अंबिका फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस फीडर से करीब 1200 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए निगम की टीम ने केबल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया, लेकिन शाम सात बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।

अनुरक्षण माह के दौरान लाइनों और उपकरणों की जांच के साथ कमजोर हिस्सों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। पुलंदर की बगिया में फॉल्ट और अग्रवाल मोहल्ले में एलटी केबिल टूटने की जानकारी के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। पुलंदर की बगिया की आपूर्ति चालू हो गई है। अंबिका फीडर भी चालू कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- नारायण सिंह, जेई, करहल रोड।


सिविल लाइन क्षेत्र में टूटा 11केवी तार
मैनपुरी।
शहरी क्षेत्र के सिविल लाइन उपकेंद्र का 11केवी तार बुधवार को शाम करीब सात बजे टूट गया। इससे उपकेंद्र के टाउन-1 और 3 से पोषित क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे बाद आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें