मैनपुरी। एक ही व्यक्ति के अलग-अलग नाम के दो आधार कार्ड होने के मामले की शिकायत में उच्च न्यायालय में रिट दायर की गई थी। डीएम के निर्देश पर जिला एवं अर्थ सांख्यिकी अधिकारी ने जांच की इसमें सामने आया है कि अजयपाल और यशपाल एक ही व्यक्ति के नाम है। सिर्फ शाब्दिक गलती हुई थी।
भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली के रहने वाले रामविलास ने उच्च न्यायालय में ग्राम प्रधान द्वारा नाम बदल कर दो आधार कार्ड बनवाने की शिकायत की थी, शिकायत पर उच्च न्यायालय ने डीएम मैनपुरी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने प्रकरण की जांच की, तो सामने आया कि यशपाल और अजयपाल एक ही नाम के व्यक्ति हैं। आधार कार्ड में शाब्दिक गलती होने की वजह से नाम बदल गए थे। जांच में यह भी तथ्य सामने आए कि उनका एक ही आधार कार्ड है। जांच पूरी कर अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।