फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिन में 12 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती। नगर पंचायत क्षेत्र में 2 दिन से विद्युत उपकेंद्र पर कार्य चल रहा है। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है। 12 घंटे तक बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में महिलाएं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में इस समय उपकेंद्र पर काम चल रहा है इस कारण सुबह छह से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है। बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बंद होने की सूचना तक नहीं देते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। क्षेत्रीय निवासी सविता गुप्ता का कहना है कि बिजली बंद होने से घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद हो गए हैं। इनवर्टर डाउन हो गए हैं। घरों की टंकियां में पानी बंद हो गया है। सावित्री देवी का कहना है 2 दिन से यह काम चल रहा है। घरों की महिलाएं गर्मी से बचने के लिए बाहर बैठकर राहत ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें