फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिजली दरों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई पर डिंपल ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बिजली दरों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन



डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा फ्यूल सरचार्ज में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम पहले से ही जनता की कमर तोड़ रहे हैं। अब बिजली भी महंगी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ-नौ वर्षों में कोई नया बड़ा बिजली संयंत्र स्थापित नहीं हुआ। सरकार दूसरे राज्यों से महंगी बिजली खरीदकर मांग पूरी कर रही है। इसका पूरा बोझ जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी नाकामी बताया। नीट परीक्षा विवाद और शिक्षा व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार नई योजनाएं बनाती है, पर उन्हें ठीक से लागू नहीं कर पाती। उन्होंने केरल विधानसभा में वंदे मातरम पर चल रही बहस को जनता के असली सवालों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। यादव ने आरक्षण, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें