फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुंगेरीलाल के सपने देख रही सपा- धर्मवीर प्रजापति

विज्ञापन
फोटो 39 धर्मवीर प्रजापति - फोटो : Department
विज्ञापन
मैनपुरी। अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी मनन चौहान की उपलब्धि पर बुधवार को राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति उनके घर पहुंचे। उन्होंने मनल और उनके परिजनों से मुलाकात कर खिलाड़ी को सम्मानित किया और उसका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंत्री ने सपा सांसद डिंपल यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए सपा के तीसरी बार सरकार बनाने के दावे को मुंगेरीलाल का सपना बताया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी के छोटे से गांव के सामान्य परिवार से निकलकर मनन चौहान ने अंडर-19 क्रिकेट में जिले और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें मनन के घर आने की जानकारी मिली तो वह खुद को यहां आने से रोक नहीं सके। भाजपा के नए नारे ''''राधे-राधे, कमल खिला दे'''' पर डिंपल यादव की टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मथुरा में पार्टी की दो दिवसीय चिंतन बैठक हुई थी। ब्रज क्षेत्र में आस्था के चलते हर व्यक्ति राधे-राधे बोलता है। इसी उत्साह में कार्यकर्ताओं ने इसके साथ कमल खिला दें जोड़ दिया और यह नारा बन गया।

कमल मुरझाने और राम मंदिर के चंदे से जुड़ी डिंपल यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है। केंद्र में तीसरी बार और उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार चल रही है। ऐसे में कमल मुरझाने की बात करना विपक्ष की राजनीतिक सोच को दर्शाता है। समाजवादी पार्टी के तीसरी बार सत्ता में आने के दावे पर धर्मवीर प्रजापति ने तंज कसते हुए इसे मुंगेरीलाल का सपना बताया। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें