फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कन्नौज से लापता युवक का शव किशनी क्षेत्र में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कस्बा में रामनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। जानकारी पर पता चला कि मानसिक रूप से बीमार युवक कन्नौज का रहने वाला था। वह 24 मई से लापता था। परिजन ने आकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि रामनगर मार्ग पर एक करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के थानों में युवक की फोटो भेजी, कुछ देर बाद कन्नौज के गांव नगला बिहारी निवासी शिवनंदन ने थाने पहुंच कर शव की शिनाख्त की। बताया कि शव उसके भाई जयवीर जाटव का है। बताया कि भाई मानसिक रूप से बीमार था। उसे मिर्गी के दौरे आते थे, इसलिए उसे घर से नहीं निकलने देते थे। 24 मई को वह घर से निकल गया था। तभी से वह लोग तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें