फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बहाने से साथ ले जाकर बालिका से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात जनवरी की दोपहर आरोपी 9 वर्षीय बालिका को बहाने से अपने साथ ले गया, सुनसान जगह पर बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री सात जनवरी को घर पर थी। तभी आरोपी आकिल आया और बेटी को लकड़ी लाने के बहाने अपने साथ नदी पर ले गया, आरोपी के साथ उसके बच्चे भी थे। दोपहर के समय आरोपी ने अपने बच्चों को लकड़ी देकर घर भेज दिया और बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी आकिल जान से मार डालने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। बच्ची ने घर आकर घटना की जानकारी परिजन को दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें