मैनपुरी। गांव गडेरी में खेत पर लगे सबमर्सिबल पर मौजूद समूह सखी और पति पर आरोपियों ने हमला कर दिया। समूह सखी कोठरी में छिप गई। आरोपियों ने पति को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव गडेरी निवासी सरोजवती समूह सखी हैं, बताया कि दो जनवरी को पति रोशन सिंह खेत पर लगी सबमर्सिबल पर थे। वह भी पति के साथ थीं, तभी रंजिश मान रहे नगला रते के रहने वाले राज कुमार, अभिषेक और अनोज यादव हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। वह डर की वजह से सबमर्सिबल की कोठरी में छिप गईं। जिसके बाद आरोपियों ने पति को लाठी-डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राज कुमार ने कमरे का दरवाजा व पाइप की नाली आदि तोड़ दिए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और बृहस्पतिवार को आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।