फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: साढ़ू के खाते का साइबर ठगी में किया इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। इटावा के रहने वाले एक युवक के बैंक खाते का मैनपुरी में रहने वाले साढू ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किया। इसके बाद खाते का संचालन बंद कर दिया गया। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के गांव सरवरपुर राम मोहन ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपने साढू कुलदीप निवासी मोहल्ला गाडीवान सदर कोतवाली मैनपुरी के घर आया था। एक दिन साढू कुलदीप ने कहा कि मेरे बैंक खाते का एटीएम काम नहीं कर रहा है, मुझे अपने दोस्त से कुछ रुपये डलवाने हैं। अपना बैंक खाता बता दो। बातों में लेकर उनके सेंट्रल बैंक का खाता नंबर व एटीएम कार्ड भी ले लिया। उन्हें घर भी जाना था, तो वह बिना एटीएम लिए ही चले गए थे। कुछ समय बाद जानकारी हुई कि उनका खाता बंद हो गया है। बैंक जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि खाते में साइबर ठगी का रुपया आया है। जब इस बारे में साढू से जानकारी ली तो कहा कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं जानता। राम मोहन ने बताया कि उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया है। कुलदीप को खाता नंबर व एटीएम देने के बाद ही खाता बंद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

किसी को न दें खाता संबंधी जानकारी
साइबर थाना प्रभारी का कहना है कि खाता संबंधी जानकारी गोपनीय होती है। इसे किसी दोस्त, रिश्तेदार आदि से साझा न करें। न हीं किसी को फोन पर बताएं। यदि आपको बैंक अधिकारी बन कर कोई फोन करता है और खाता संबंधी गोपनीय जानकारी मांगता है तो सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें