फोटो 6 क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण करते पर्यटन मंत्री साथ में भाजपा ने
मैनपुरी। दुर्घटना और अचानक गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को जिले के अंदर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्राॅमा सेंटर को शुरू किया गया है। शनिवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में स्थापित क्रिटिकल केयर यूनिट एवं ट्राॅमा सेंटर का उद्घाटन पर्यटन मंत्री ने किया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट और 6 बेड के ट्राॅमा सेंटर का उद्घाटन किया जा रहा है।
उन्होंने उद्घाटन के बाद यूनिट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ नेहा बंधु, सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमएस डॉ. राज सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नीरज बैजल ने किया।