फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पीडीए, करहल ब्लास्टर और स्ट्राइकर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। नगर के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी इवेंट टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात खेले गए मैचों में पीडीए करहल, करहल ब्लास्टर और करहल स्ट्राइकर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में पीडीए करहल ने पैरामेडिकल कॉलेज को 50 रनों से हराया। पीडीए करहल ने निर्धारित दस ओवर में 148 रन बनाए। इसमें सागर ने 73 और गुलशन यादव ने 58 रन का योगदान दिया। जवाब में पैरामेडिकल कमांडो सैफई की टीम दस ओवर में 98 रन ही बना सकी। सागर को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में करहल ब्लास्टर ने करहल लीजेंड को 39 रनों से मात दी। करहल ब्लास्टर ने दस ओवर में 104 रन बनाए। मोनी ने 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली। करहल लीजेंड की टीम 65 रन पर सिमट गई। मोनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
तीसरे मैच में करहल स्ट्राइकर्स ने पैरामेडिकल ऑफिसर की टीम को सात विकेट से हराया। पैरामेडिकल ऑफिसर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। करहल स्ट्राइकर्स ने यह लक्ष्य सात विकेट पर 59 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया। विमल को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अंकित यादव सहित कई सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। रोमांशु यादव, हर्षवर्धन, प्रदीप यादव और पूरन यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें