फोटो 30 करहल में प्रवचन देते संत अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। संवाद
करहल। गविष्ठी यात्रा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को मीठेपुर से जनपद इटावा के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव के मीठेपुर स्थित कॉलेज में रात्रि विश्राम किया। सुबह उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग दोहराई।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गाय का नाम लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार ने गायों के संरक्षण और सेवा पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गो हत्यारों से चंदा लेने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गाय की रक्षा नहीं करती, वह नरक में जाएगी। हरिद्वार अर्द्धकुंभ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है और वह अर्द्धकुंभ में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में स्वयं योगी आदित्यनाथ ने भी गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की बात कही थी।
इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, सिंकी यादव, हरिगोविंद यादव, प्रिंस यादव, प्रदीप पाल, बंटू यादव, लालू यादव, समरपाल यादव आदि मौजूद रहे।