फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सहारा बी की टीम ने बलारपुर को 66 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव भनऊ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को खेले गए मैच में सहारा बी की टीम ने बलारपुर की टीम को 66 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

सहारा बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 120 रन बनाए। अभिषेक ने 33, विष्णु ने 28 और गुलशन ने 15 रनों की पारी खेली। बलारपुर के बॉबी ने दो, सुधाकर, शिवम और रिषी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलारपुर की टीम 10 ओवर में महज 54 रन ही बना सकी। अनुज ने 17, लोकेश और अनोज ने 14-14 रन बनाए।
सहारा के गुलशन ने सात और विनीत ने दो विकेट लिए। सहारा के गुलशन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशिकांत दुबे ने प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें