फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशनी किंग्स ने घिरोर टाइटंस को दी शिकस्त

विज्ञापन
फोटो 27 आशू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते अति​थि। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। मंगलवार को लीग में तीन मैच खेले गए। इसमें किशनी किंग्स ने घिरोर टाइटंस को नौ विकेट से, बेवर वॉरियर्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को 57 रन से और करहल सुपर जायंट्स ने कुरावली सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया।
पहले मैच में घिरोर टाइटंस ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 64 रन बनाए। रजत चौहान ने 16, सचिन शाक्य ने 13 और सिद्धार्थ यादव ने 10 रन बनाए। किशनी किंग्स के राहुल राज ने दो विकेट लिए। किशनी ने 4.5 ओवर में एक विकेट खोकर 65 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में बेवर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट पर 197 रन बनाए। विक्रांत ने 95, सुधीर पाल ने नाबाद 28 और नौरंगी ने 27 रन बनाए। सुल्तानगंज डायनामाइट के शिवम मिश्रा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तानगंज की टीम 14.3 ओवर में 138 रन ही बना सकी। लक्ष्मण सिंह ने 41, जीतू सुल्तान ने 40 और नीरज यादव ने 14 रन बनाए। बेवर के सुधीर पाल और जय प्रकाश ने तीन-तीन विकेट लिए। विक्रांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में कुरावली सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाए। रोहित कुमार ने 27, सौरभ राठौर ने 20 और नितिन मुकेश ने 18 रनों की पारी खेली। करहल सुपर जायंट्स के आशू ने चार और अभिषेक यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए करहल ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें