बरनाहल। कस्बे के एके इंटर कॉलेज के मैदान पर बरनाहल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हो गया। उद्घाटन मैच में इंदौरा क्रिकेट क्लब ने बरनाहल टाइगर्स को चार विकेट से हराया।
उद्घाटन भाजपा वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक भी वृद्धि होती है। मैच में इंदिरा क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बरनाहल टाइगर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए। अमरदीप 25 और अतुल ने 24 रन बनाए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदिरा क्रिकेट क्लब ने छह विकेट खोकर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशू ने 23 और अखिलेश ने 14 रनों की पारी खेली। इस दौरान सुधांशु गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, विवेक मिश्रा, सब्लू खां आदि मौजूद रहे।