करहल। कस्बा स्थित नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी इवेंट टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। रविवार रात दो मुकाबले खेले गए। जिसमें से करहल जूनियर और पिंटू क्लब की टीम ने मैच जीतकर अगले दोरे में प्रवेश लिया।
पहला मैच जनता क्रिकेट क्लब और करहल जूनियर में बीच खेला गया। जनता क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए। करहल जूनियर की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रिंस ने 21 रन और अनिकेत ने 53 रनों की पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अनिकेत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला दीपू क्लब और पिंटू क्लब के बीच खेला गया। पिंटू क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। जिसमें आशु ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीपू क्लब की टीम 95 रनों पर सिमट गई और पिंटू क्लब ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि ऋषि यादव ने आलोक को मैन ऑफ द मैच की शील्ड प्रदान की। मैच में हर्षवर्धन यादव और गुलशन ने अंपायरिंग और रजत ने स्कोरिंग की।
इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अंकित यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, रोमांशु यादव, डॉ. जीशान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।