फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कोहरे की चादर में लिपटा जनपद, गलन ने किया परेशान

विज्ञापन
फोटो 3 कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कोहरे की चादर ने एक बार फिर से जनपद को अपने आगोश में ले लिया है। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। इससे आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं, शीतलहर और गलन ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान में कोई भी बदलाव नहीं होगा, हालांकि कोहरे का अलर्ट नहीं है। रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी का अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बारिश के बाद से मौसम ने करवट ले ली है। कुछ दिनों से धूप की वजह से जहां लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी। वहीं बारिश के बाद सर्दी का सितम लोगों को परेशान करने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया था। सुबह से ही औछा, बेवर, भोगांव, करहल, घिरोर व मैनपुरी शहर में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से आवागमन बाधित हुआ और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गलन और शीतलहर के बीच ठंड से ठिठुरना पड़ा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। वहीं रविवार और सोमवार के लिए हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होती है तो तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बारिश के अलर्ट के बाद किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई है। मंगलवार को हुई तेज बारिश की वजह से किसानों की सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ था। वहीं अगर फिर से बरसात होती है तो फसल पूरी तरह से बर्बाद होने की भी संभावना जताई जा रही है। किसान लगातार कृषि मौसम विभाग से बरसात के बारे में जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें