फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: परिवार रजिस्टर में नाम न होने से परेशानी

विज्ञापन
फोटो 16 बीडीओ किशनी को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर, आवाजपुर, रंपुरा और मनिगांव के ग्रामीणों ने सपा ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सविता के साथ बीडीओ नवनीत गौतम को शुक्रवार को ज्ञापन दिया। बताया कि नो मैपिंग मामले में उनको नोटिस मिले हैं। इसके लिए उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता है। अधिकांश पुरुषों के नाम तो परिवार रजिस्टर में दर्ज हैं, लेकिन महिलाओं के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज न होने से उन्हें नो मैपिंग के लिए बीएलओ द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने अविलंब महिलाओं के नाम भी परिवार रजिस्टर में दर्ज करने की मांग की है। अभिषेक यादव, सुरेश यादव, शिविर सिंह, अरविंद, अमलेश, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसआईआर नोटिस की हुई सुनवाई

करहल। नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उनकी सुनवाई की जा रही है। शुक्रवार को बीआरसी पर सुनवाई की गई। इस मौके पर उदय नारायण कटियार खंड शिक्षा अधिकारी करहल, मनीष कुमार सहायक अध्यापक, शिव प्रताप सिंह, कौशल किशोर, अक्षय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें