फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शीतलहर का सितम जारी, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

विज्ञापन
फोटो 35 मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी का सितम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लगातार कई दिनों से चलने वाली शीतलहर ने लोगों को ठंड में ठिठुरते पर मजबूर कर दिया है। जनपद का तापमान पिछले मंगलवार से न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। तापमान कम होने की वजह से और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से हवा भी ठंडी हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में सर्दी का सितम लगातार जारी है। मंगलवार से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। धूप न निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद शीतलहर लगातार चल रही है। इसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन के निर्देश पर कक्षा 8 तक के स्कूल पहले से ही बंद चल रहे हैं, हालांकि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुल चुके हैं।

बृहस्पतिवार को सुबह मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर देखने को मिला, हालांकि शहर में हल्का कोहरा रहा। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को घना कोहरा रहने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी की अभी संभावना नहीं है। शुक्रवार के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, उन्होंने किसानों को सर्दी में फसल का बचाव करने के सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें