फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 650 करोड़ से ज्यादा की 111 परियोजना की सौगात देंगे सीएम योगी

विज्ञापन
फोटो 33 जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी 
विज्ञापन
फोटो 33, 34, 35-
विज्ञापन

रविवार को स्टेडियम होगी जनसभा, 15 से 20 हजार लोग होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनुपरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो घंटे तक जनपद में रहेंगे। इस दौरान वह करीब 682 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। आगरा रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जनपद के जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर करीब 12.25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12.30 पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा मैनपुरी और करहल की करीब 682 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही तमाम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी करेंगे। शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिह तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां जनसभा के लिए विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल में करीब 15 से 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। हेलीकॉप्टर के लिए स्टेडियम में पंडाल से करीब 200 मीटर दूर हेलीपेड का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनसभा के लिए बने पंडाल के सामने मुख्यमंत्री के लिए मंच तैयार किया जा रहा है जिस पर मुख्यमंत्री समेत करीब 20 से 22 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मुख्य मंच के बगल में ही एक और मंच बनाया जाएगा जिस पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। पंडाल के बगल में ही एक स्विस कॉटेज बनाया जा रहा है। सभी तैयारियां को पूरा करने के लिए विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम स्थल के सभी मार्गों पर साफ-सफाई कराई जा रही है। लोगों के पीने के लिए यहां पानी के टैंकर, अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है।

नवीन मंडी में रहेगी पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, लाभार्थियों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नवीन मंडी परिसर स्थल में की गई है। सभी के वाहन पर खड़े कराए जाएंगे। इसके साथ ही सभी मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य परियोजनाएं
परियोजना - कुल लागत
शिलान्यास
दक्षिणी बाईपास- 169 करोड़ रुपये
अमृत 2.0 - 127 करोड़
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय नगला जुला, घिरोर- 47 करोड़
बालक छात्रावास, इंजीनियरिंग कॉलेज - 12 करोड़

लोकार्पण
ट्रांजिट हॉस्टल, पुलिस लाइन - 15 करोड़
अग्निशमन - 9 करोड़

फोटो 33 जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें