बरनाहल। परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जनपद आए मुख्यमंत्री को वरिष्ठ भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव ने एक पत्र सौंपा। इसमें बरनाहल, करहल और घिरोर क्षेत्र की खस्ताहाल हो चुकीं करीब दो दर्जन सड़कों के पक्के डामरीकरण और नवनिर्माण की मांग की गई है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को मार्गों की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इनका निर्माण बेहद जरूरी है।
सौंपे गए पत्र में बरनाहल से गढ़िया दीनानाथ मार्ग, एहमासन नगर से सोथरा, अढूपुर से सुनूपुर, बिनायकपुर से श्रंगानसीरपुर, मुहब्बतपुर से नगला बुधुआ और दिहुली-उखरेड मार्ग से हाजीपुर तक की सड़क का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा बरनाहल-अढूपुर मार्ग स्थित मंदिर से नगला नया तक का रास्ता, बरनाहल-दिहुली मार्ग पर आरएन कॉलेज से लाखनमऊ तक का सुधार, बरनाहल-पैगू मार्ग का चौड़ीकरण, नगला पीत से घिरोर-पाढम मार्ग, नगला झील से कुसियारी, कनेगी झील संपर्क मार्ग से नगला पीत, नगला रढ़ा से नगला पीत और बरनाहल-बनिगवां मार्ग पर मुगलपुर चौराहे से प्राथमिक विद्यालय प्रहलादपुर तक के मार्ग का प्रस्ताव भी दिया गया है।