देवी रोड स्थित घर में चूल्हे पर खाना बनाती रानी देवी। संवाद
मैनपुरी। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 14.2 किलो वाले सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब यह 965 रुपये में मिलेगा। शनिवार रात से लागू हुई इन नई कीमतों ने आम आदमी के रसोई बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है।
महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर यह बढ़ोतरी एक और बोझ बन गई है। दाम बढ़ने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मिट्टी के चूल्हे, लकड़ी और गोबर के उपले फिर से इस्तेमाल होने लगे हैं। तेल कंपनियों ने तीन महीने में दूसरी बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाए हैं। लोगों का कहना है कि वे पहले से ही महंगाई की मार से परेशान थे। गृहिणियों ने बताया कि सब्जी, दाल और तेल पहले ही महंगे हैं, ऐसे में गैस की बढ़ी हुई कीमत से महीने का बजट चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। गृहिणियों का कहना है कि सब्जी, दाल और तेल पहले ही महंगे हो चुके हैं। कई परिवारों ने मजबूरी में फिर से चूल्हे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।