फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डांस के दौरान भिड़े घराती-बराती, चचेरे भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में धारऊ रोड पर बरात चढ़ने के दौरान डांस करने को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। लड़की पक्ष के दो युवकों को बरातियों ने पीटकर घायल कर दिया। एक युवक का हाथ टूट गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी सुमित कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को देवी रोड बाईपास धारऊ के पास स्थित पीके एस गार्डन में चचेरी बहन की शादी थी। शादी में वह उनका भाई अजय और चचेरा भाई करन भी गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे बारात चढ़ रही थी, तभी डांस करने को लेकर उनके भाई व बरात में आए शनि, विकास और गौरव के छोटे भाई निवासी गांव फतेहजंगपुर कुरावली से कहासुनी हो गई। जिसके बाद शनी, विकास और गौरव के छोटे भाई ने उनके भाई अजय व चचेरे भाई करन को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में भाई के हाथ की हड्डी टूट गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें