फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बिछिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

नगला जुला निवासी 25 वर्षीय राघव चौहान शुक्रवार शाम को बाजार गया था, कुछ देर बाद बाजार से वापस घर लौट रहा था। बिछिया रोड पेपर मिल के पास मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में राघव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को मीमो भेज कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें