फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बच्चे की मौत की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
फोटो 30 देवगंज में परिजन से बात करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में बुधवार को 10 माह के मासूम की मौत हो गई थी। परिजन ने आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने गांव पहुंचकर शुक्रवार को मृतक के परिजन से बात की। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से भी मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव देवगंज निवासी अरविंद कुमार बहेलिया के 10 माह के इकलौते पुत्र आरव की मौत मामले में जांच करने पहुंचे एसीएमओ डॉॅ. अजय कुमार ने परिजन से बात की। परिजन ने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगया। हालांकि बच्चे की मौत से परिवार के लोग गहरे दुख में हैं, इसलिए अधिकारी अधिक बात नहीं कर सके। एसीएमओ ने आशा और एएनएम से भी इस संबंध में जानकारी ली। एसीएमओ ने बताया कि परिजन के सामान्य होने पर बात की जाएगी। निष्पक्षता से जांच होगी। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डाॅ. पपेंद्र कुमार, हरिभान सिंह, एसओ बिछवां भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें