फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहरों और माइनरों की पटरियों की 19.29 लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निचली गंग नहर मैनपुरी प्रखंड विभाग ने रजवाहा और माइनरों की पटरियों की मरम्मत का निर्णय लिया है। इस कार्य पर कुल 19.29 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरिया रजवाहा के किलोमीटर 37.844 से 39.831 तक सर्विस रोड के गड्ढामुक्ति का कार्य किया जाएगा, जिस पर 5.90 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त, नगरिया राजवाहा के किलोमीटर 40.000 से 42.317 तक सर्विस रोड के गड्ढामुक्ति के दूसरे चरण के लिए 6.87 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। रायहार माइनर के किलोमीटर 5.000 से 7.200 तक सर्विस रोड पर गड्ढामुक्ति का कार्य भी शामिल है, जिसके लिए 6.52 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह मरम्मत कार्य नहरों और माइनरों की सर्विस रोड को गड्ढामुक्त बनाने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य आवागमन को सुगम बनाना और रखरखाव में सुधार करना है। विभाग ने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की योजना बनाई है, जिससे स्थानीय किसानों और निवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें