मैनपुरी। सीबीएसई परीक्षाओं में शुक्रवार को 12वीं फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित हुई। प्रश्नपत्र कठिन रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं को परेशान देखा गया। परीक्षा में 2215 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा में 93 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
मैनपुरी जनपद के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि 12वीं फिजिक्स विषय की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 2254 परीक्षार्थियों में से 2215 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा में पंजीकृत सभी 93 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र रुद्रप्रताप ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन था। वहीं, छात्रा खुशी ने बताया कि फिजिक्स का प्रश्नपत्र उम्मीद से अधिक कठिन आया। बहुविकल्पीय प्रश्न कुछ अधिक ही कठिन थे। सिटी कोऑर्डीनेटर ने बताया कि सभी केद्रों पर आंतरिक सचलदल ने निरीक्षण किया। परीक्षाएं शांतिपूर्ण संचालित होते पाई गईं।