फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सीबीएसई फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा में 1542 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन
फोटो 39 शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत बुधवार को कक्षा 12वीं की फिजिकल एजूकेशन विषय की बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1565 परीक्षार्थियों में से 1542 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।मैनपुरी के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि जनपद के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं की फिजिकल एजूकेशन विषय की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 1565 परीक्षार्थियों में से 1542 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षाओं के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं तथा बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासन, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें