मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला बख्ती में शुक्रवार रात खेत पर गए 85 वर्षीय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया, आनन फानन परिजन व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कुरावली क्षेत्र के गांव नगला बख्ती निवासी 85 वर्षीय किसान राम स्वरूप शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद खेत की ओर गए थे। जब वह खेत की मेड़ पर पहुंचे, तभी खेत में घुसे छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। आसपास खेत में मौजूद ग्रामीण लाठी डंडा और फावड़ा लेकर आए और सांड़ को भगाया। मौके पर पहुंचे परिजन राम स्वरूप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। संवाद