बेवर। फतेहपुर गनी में शनिवार शाम को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, मधुमक्खियों के काटने से बच्चे व खेत में काम कर रहे 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में उपचार दिलाया गया, एक किसान को जिला अस्पताल रेफर किया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गनी के पास शनिवार शाम एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में पक्षी टकरा गया। जिसके बाद मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। झुंड को देख कर खेत में काम कर रहे किसान बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। हमले में 17 वर्षीय निकी, श्रीदेवी, चार वर्षीय बनी, पूजा देवी, 9 वर्षीय माधुरी, दो वर्षीय सुहानी, छह वर्षीय सृष्टि निवासी फतेहपुर गनी, सत्यवीर निवासी नगला दिलीप व कुछ अन्य किसान घायल हो गए। बच्चों व महिलाओं को प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सत्यवीर को जिला अस्पताल रेफर किया है।