फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 93 केंद्रों पर 58644 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
फोटो 18 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। परीक्षाओं की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर और 6 जोन में बांटा गया है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 29664 और इंटरमीडिएट के 28980 कुल 58644 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार के निर्देश पर 93 केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटा गया है। इ
नके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 93 केंद्रों की निगरानी के लिए तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी तहसील पर संबंधित तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें