फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बूथ पर चार बीएलओ मिले गैर हाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर रविवार को सभी बूथों पर विशेष दिवस आयोजित हुआ। नगर के एक विद्यालय पर जांच करने पहुंचे उपजिलाधिकारी को चार बीएलओ ही गैर हाजिर मिल गए। एसडीएम ने गैर हाजिर मिले चारों बीएलओ को स्पष्टीकरण जारी करते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर में किशनी नगर के कंपोजिट विद्यालय जांच करने पहुंचे। पता चला कि इस बूथ पर आधा दर्जन बीएलओ की ड्यूटी लगी हुई है। भाग संख्या 318 के सहायक अध्यापक दिनेश चंद्र पांडेय, 323 के सहायक अध्यापक अनुपम यादव मौके पर कार्य करते मिले। 319 के सहायक अध्यापक अमित कुमार, 320 की आंगनबाड़ी रेहाना बेगम, 321 की आंगनबाड़ी ममता और 322 के अनुदेशक शैलेंद्र कुमार गैर हाजिर मिले।
मौके पर मौजूद बीएलओ ने एसडीएम को बताया कि आधा दर्जन नए फार्म जमा हुए हैं। कुछ को अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। उसको एसडीएम ने बताकर दूर करा दिया। पूर्व सभासद सुभाष यादव ने एसडीएम को बताया कि गैर हाजिर बीएलओ के न आने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। एसडीएम ने रामनगर में एक बूथ का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें