फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: परौंखा ब्लैक स्पाॅट पर 9 लाख रुपये से होगी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा मार्ग पर परौंखा के पास स्थित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन से नौ लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

औंछा मार्ग पर परौंखा ब्लैक स्पॉट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर शिकायत की थी। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को सुरक्षा इंतजाम के लिए नौ लाख रुपये की धनराशि का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ब्लैक स्पॉट पर संकेतांक लगेंगे, जिससे लोग सावधान हो सकें। ब्रेकर बनाए जाएंगे, इससे वाहनों की रफ्तार कम होगी और इसके साथ ही सड़क किनारे पर पोल लगेंगे। ऐसे में मोड़ होने की वजह से होने वाले हादसे भी कम हो सकेंगे। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यदायी संस्था नामित कर दी जाएगी। कार्यदायी संस्था नामित होते ही सुरक्षा इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें