मैनपुरी। जिला मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित एक विद्यालय में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। बेल्ट टेस्ट में करीब 60 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 55 खिलाड़ी सफल रहे।
एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक योगेश कुमार माथुर ने बताया कि बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में श्री दुबे, अभिषेक कुमार और नितेश सिंह चौहान ने रेड-1 बेल्ट प्राप्त की। अर्पिता पाठक, आर्यन और विवान भदौरिया ने रेड बेल्ट हासिल की। हर्षिता निगम, अदविका शर्मा, दर्श सिंह चौहान और रिशु राजपूत को ब्लू-1 बेल्ट मिली। अदिति मिश्रा, आरोही, अरहत सिंह और नव्या चौहान ने ब्लू बेल्ट प्राप्त की।
वहीं, पलक यादव, उर्वशी मिश्रा, सौम्या यादव, अलीशा हाशमी, विनायक पांडे, रुद्र कुशवाहा, श्रेयश शाक्य और पुष्कर राज सोनी ने ग्रीन-1 बेल्ट हासिल की। रिचा राजपूत, ओम कुमार, जितेश राजपूत, आर्या, मानवी चौहान, आदित्य जीत सिंह और अथर्व जीत सिंह को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई। कई खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट प्राप्त की। खिलाड़ियों ने वुड ब्रेकिंग, ताइक्वांडो फाइट, आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके, स्पिनिंग किक, मटका ब्रेकिंग और ब्लॉक की कई तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया।