फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बार काउंसिल ने दो अधिवक्ताओं का पंजीकरण निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव ने दीवानी के दो अधिवक्ताओं का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। उनका मामला बार काउंसिल की अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। 15 अप्रैल को उनको नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर अधिवक्ता पंजीकरण निलंबित करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

दीवानी के अधिवक्ता सुघर सिंह यादव, अरविंद कुमार शुक्ला, चंद्रकांत दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह को 15 अप्रैल को भेजे गए नोटिस में कहा था कि 11 अप्रैल को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा दिए निर्देशों का उल्लंघन करके अवैध चुनाव कराना चाहते हैं। अपनाई जा रही चुनाव प्रक्रिया के चलते निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। इस संबंध में तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण दें। ऐसा नहीं करने पर अधिवक्ता अधिनियम के तहत अधिवक्ता पंजीकरण निलंबित करने की चेतावनी दी गई थी।
शुक्रवार को बार काउंसिल के सचिव ने भेजे गए आदेश में दीवानी के अधिवक्ता सुघर सिंह यादव, अरविंद कुमार शुक्ला का पंजीकरण निलंबित करने की सूचना दी है। उनका मामला बार काउंसिल की अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। बार काउंसिल ने उनके कृत्य को आदेश की अवहेलना माना है। मतदान 23 अप्रैल को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें