मैनपुरी। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रथम चरण में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में 5350 छात्र-छात्राओं का स्कूलों में नामांकन कराया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को 30 सितंबर तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
नवीन सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से हो चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्तमान सत्र में दो चरण में स्कूल चलो अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम चरण में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक और द्वितीय चरण में एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण के अभियान में जिले में 5350 छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया गया है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 30 सितंबर तक स्कूलों में नामांकन किया जा सकेगा। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे नामांकन बढ़ाने की प्रक्रिया जारी रखें।