फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 3369 मरीजों को दिया गया उपचार

विज्ञापन
फोटो 20 स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता। संवाद - फोटो : धान क्रय केंद्र पर ट्रॉलियों में लदा पड़ा धान।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में 3369 मरीजों को उपचार दिया गया। 21 लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए। 43 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 46 महिलाओं की आभा आईडी बनाई गई। सीएमओ ने तीन केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर बरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निर्देश पर सभी विकास खंड में निगरानी के लिए तीन-तीन नोडल अधिकारी नियुक्ति किए गए। स्वास्थ्य मेलों में सर्दी-जुकाम के साथ अस्थमा के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर ने बताया कि नोडल अधिकारियों ने मेलों का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें