मैनपुरी। ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने गुनहिया-नगला तरा मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। मार्ग की मरम्मत के लिए 11.70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव गुनहिया-नगला तरा मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। परेशान लोगों ने डेढ़ महीने पहले अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके चौधरी को मार्ग की मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा था। भेजे गए प्रस्ताव पर शासन से मार्ग की मरम्मत के लिए 11.70 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।