फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एएनएम ने नौकरी के नाम पर लिए 3.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में तैनात एक एएनएम ने शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी युवक से सरकारी नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपये ले लिए। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी नवीन अंबेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 100 शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में तैनात सरकारी नर्स मनोरमा तिवारी निवासी बैंक कॉलोनी ने आउटसोर्स के जरिए चिकित्सा विभाग में नौकरी के नाम पर उससे 3.50 लाख रुपये ले लिए। इस कार्य में रुचि यादव निवासी जौराई भी शामिल है। रुपये देने का वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। जब नौकरी नहीं लगी तो दो लाख रुपये तो नर्स मनोरमा और रुचि ने वापस कर दिया लेकिन बाकी का 1.50 लाख रुपये वह देने में आनाकानी कर रही हैं। नवीन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि नर्स मनोरमा और रुचि बड़ा सिंडिकेट चलातीं हैं। ये दोनों लगभग दर्जन भर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम लाखों रुपया ले चुकीं है। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ. शशांक कुमार को जांच दी है।
-
मामला संज्ञान में आया है। एएनएम मनोरमा और चौकीदार उमाकांत पर आरोप लगे हैं। रुचि यादव उनके यहां की कर्मचारी नहीं है। रुपयों के लेन देन की बात कर्मचारियों के घर की है अस्पताल से कोई लेना देना नहीं है। मनोरमा और उमाकांत से इस मामले में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शशांक, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें