फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अक्षय तृतीया पर बाजारों में दिखाई दी रौनक, खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
फोटो 31 सदर बाजार स्थित एक दुकान पर आभूषण की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। अक्षय तृतीया पर रविवार को जिलेभर में शहनाई की गूंज सुनाई दी। शुभ मुहूर्त में लोगों ने आभूषण, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी हुई। शादी-विवाह सहित कई शुभ कार्यों की धूम दिखाई दी। रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

शुभ कार्य के लिए खास माने जाने वाले अक्षय तृतीया पर जिलेभर में शादियों की धूम दिखाई दी। जिलेभर में रविवार को करीब 250 से अधिक विवाह संपन्न हुए। वहीं, अक्षय तृतीया पर दिनभर पर बाजारों में खूब रौनक दिखाई दी। आभूषण की बिक्री होने के साथ लोगों ने शादी के लिए खरीदारी की। कारोबार बढ़ने से दुकानदार भी खुश नजर आए।
-
खूब बिके दो पहिया और चार पहिया वाहन
अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 250 से अधिक विवाह संपन्न हुए। सर्राफा व्यवसाय के साथ ऑटो मोबाइल कारोबार ने गति पकड़ी। लोगों ने अपनी बेटियों की शादी में उपहार स्वरूप चार पहिया और दो पहिया वाहन देने के लिए खरीदारी की। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने वाहन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें