फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जनपद के विद्यार्थियों ने एआई स्टार्टअप में पाया 12वां स्थान

विज्ञापन
फोटो 24 लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल से प्रमाणपत्र प्राप्त करते राजकीय इंजीनियरिंग कॉ
विज्ञापन
मैनपुरी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी की टीम अग्नि-वेयर ने लखनऊ में आयोजित एआई मंथन 2026 में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ने प्रदेश के 91 चुनिंदा स्टार्टअप्स के बीच टॉप-12 में स्थान बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की पहल पर 27 और 28 जनवरी को एकेटीयू जनभवन लखनऊ की ओर से एआई मंथन 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश की 91 टीमों ने भाग लिया था। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में एआई का इकोसिस्टम तैयार करना था। कार्यक्रम में राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज मैनपुरी के छात्र ऋतिक राय और कुशाग्र शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा। 27 जनवरी को राज्यपाल ने खुद उनके स्टॉल पर जाकर प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी ली और सराहना की। वहीं, समापन समारोह में प्रमाण पत्र देते समय भी उन्होंने टीम के नवाचार की तारीफ की। राज्यपाल की ओर से प्रमाणित यह उपलब्धि कॉलेज के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि मैनपुरी जैसे छोटे शहर के युवा भी तकनीकी क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें