फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Murder: शादी में बुलाया नहीं फिर भी आया शिववीर, डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर लुटाए रुपये, बड़ा खुलासा

Tue, 27 Jun 2023 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

Mainpuri Murder Case News: मैनपुरी के गोकुलपुर गांव में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पिता ने बताया कि भाइयों ने खरीदी जमीन तो शिववीर विरोध में उतर आया था। जमीन खरीदने के बजाय पिता से रुपये देने की मांग कर रहा था। 
 
विज्ञापन
Mainpuri Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात को अंजाम देने की वजह साफ हो सके। 
विज्ञापन


इस बीच परिवार के लोगों ने कहा कि शिववीर हमेशा से ही जिद्दी था। शिववीर लगातार मिल रही असफलताओं से परेशान था। वहीं रुपये की जरूरत के बीच भाइयों ने जमीन खरीदी तो वह विरोध पर उतर आया था। 

पिता से जमीन खरीदने के बजाए रुपये देने की मांग करता था। नौकरी भी उसे रास नहीं आ रही थी। बड़ा बेटा होने के चलते पिता सुभाष ने उसे फ्लेक्स की दुकान खुलवाई। शुरू में काम अच्छा चला, इस बीच गांव के बाहर रोड पर एक मकान भी बनवाया। 
विज्ञापन


मकान के निर्माण में भी पिता ने रुपये दिए थे। इस बीच उसकी शादी डॉली से हुई। मकान व शादी में अधिक खर्च और धंधा भी सुस्त हो गया। कुछ समय बाद शिववीर पत्नी डॉली को साथ लेकर बाहर चला गया और नौकरी करने लगा। इस बीच उसने काफी कर्ज भी ले लिया था। 
Trending Videos

इससे उसका स्वभाव बदलने लगा और पत्नी पर हाथ भी उठाने लगा था। परेशान डॉली अपने मायके चली गई थी। शिववीर के कई बार बुलाने के बाद भी वह साथ नहीं गई। उधर सुभाष अपनी बहू को मायके से घर ले आए। यहां भी साथ ले जाने के लिए शिववीर ने दबाव बनाया, लेकिन मां ने यह कह कर मना कर दिया कि घर में खाना बनाने वाला कोई नहीं है। 
 

वह जब भी छुट्टी पर घर आता तो बाहरी लोगों से बातचीत भी कम कर दी थी। रुपयों की तंगी, कर्ज और दो भाई अच्छा खासा कमा रहे थे। पिता सुभाष ने बताया कि उसे तो शादी में बुलाया भी नहीं था। फिर भी वह आया और बरात में शामिल हुआ। लेकिन उसका स्वभाग बदला हुआ था। 

 

शायद उसके मन में सब कुछ तबाह करने का मंसूबा पल रहा था। किसी को कुछ एहसास तक नहीं होने दिया। परिवार के लोग लगातार मिली असफलता और अपनों की बेरुखी भी सामूहिक हत्याकांड की एक वजह मान रहे हैं।

असफल नहीं होना चाहता था शिववीर 
गोकुलपुर में हुआ नरसंहार कोई अचानक लिए गए निर्णय का परिणाम नहीं है। एक सोची समझी योजना के तहत अंजाम दी गई वारदात है। एक महीने पहले धारदार हथियार तैयार करवाना। कहीं असफलता न मिले, इसको लेकर भी आरोपी ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लोगों को बेहोश कर दिया। 
 

इसके बाद भी वह स्प्रे को अपने साथ रखे हुए थे। अगर कोई विरोध करता तो वह स्प्रे का प्रयोग करता। उस से भी काम नहीं चलता तो वह साथ लाए तमंचे का इस्तेमाल करता। कुल्हाड़ी भी बाहर वाले कमरे में तैयार थी। चौतरफा तैयारियों के बीच शिववीर ने सामूहिक हत्याकांड में किसी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी थी। लेकिन इसे किस्मत ही कह सकते हैं जो मां, पिता, बहन, पत्नी और मामी की जान बच गई।

डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर लुटाए थे रुपये 
शिववीर तंगहाली में था, अपनों से उसे बेरुखी मिल रही थी। लगातार मिल रही असफलता और कर्ज से दबा हुआ था। शादी में न बुलाने के बाद भी वह घर आया और इस बार वह बदला हुआ था। घर आने वाले रिश्तेदारों का आदर सम्मान किया। बरात आने के बाद डीजे पर डांस करने वाले लोगों पर दो-दो सौ के नोट लुटाए। अचानक से उसका बदला स्वभाव परिवार के लोग शायद समझ नहीं पाए। उसके अंदर क्या चल रहा था, यह कोई जान भी नहीं पाया।

गोकुलपुर हत्याकांड : डिंपल यादव को घटना बताते हुए बिलख पड़ीं शारदा देवी
मैनुपरी के किशनी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को सांसद डिंपल यादव गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। घटना बताते हुए मां शारदा देवी बिलख पड़ीं। उन्हें सांस ने ढांढस बंधाया। इसके बाद मृतकों को भी श्रंद्घांजलि दी। साथ ही घायल डॉली के उपचार में मदद करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर यादव ने अपने दो भाई, नव विवाहिता, बहनोई व भाई के दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। शिववीर के हमले में पत्नी डॉली और मामी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें