फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी है नौकरी ठीक से करो वरना रहने नहीं दूंगा

Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी है नौकरी ठीक से करो वरना रहने नहीं दूंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना में शुक्रवार को एक मकान के बाहर से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस ने विरोध करने पर भाई-बहन की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला पुलिस ने भी युवतियों के साथ हाथापाई की। अतिक्रमण हटाने के बाद परिवारीजनों को थाने ले आए। वहां महिलाएं पुलिस पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगा रही थीं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना मिडू वाली गली निवासी श्यामा देवी का घर से निकलने के रास्ते को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। कुछ समय पूर्व विपक्षी ने नगर पालिका में शिकायत कर बनवाए गए अवैध कब्जे को तोड़ दिया गया था। श्यामा देवी की ओर से एसडीएम को शिकायत की गई तो वहां से नगर पालिका को जांच करने के आदेश दिए। हाल ही महिला ने एसडीएम कोर्ट में कार्रवाई पर रोक लगाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था।

शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट से प्रार्थना-पत्र निरस्त कर नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ईओ रामपाल सिंह पुलिसबल के साथ वहां पहुंचे। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को घर में मौजूद लोगों से विवाद होने लगा। वहीं श्यामा देवी व उनकी पुत्रियां भी विरोध करने लगी। इस बीच साथ गई शक्ति परी की टीम ने विरोध कर रहे युवक को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर युवतियों के साथ भी हाथापाई कर दी। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही पुलिस श्यामा देवी व उनके पुत्र को थाने ले आई। पुलिस की ओर से आरोपों से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें