फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: किसान की गोली मार कर हत्या, रात को खेत में छिपे थे बदमाश... छत से टॉर्च मारते ही किया हमला

Mon, 08 Sep 2025 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि खेत में टॉर्च की रोशनी मारते ही वहां मौजूद बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बिछवा क्षेत्र के गांव पाल में रविवार रात छत पर सोने गए किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि खेत में टॉर्च की रोशनी मारते ही वहां मौजूद बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पर एसपी सिटी ने जानकारी ली। 

विज्ञापन


गांव पाल निवासी 30 वर्षीय किसान पुष्पेंद्र शाक्य रविवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह छत पर सोने गए थे। छत पर मौजूद बड़े भाई  को नीचे भेजने के बाद पुष्पेंद्र चारपाई पर लेट गए। तभी मकान के पीछे खेत में आहट होने पर वह उठे और टोर्च की रोशनी मारी। 

तभी एक गोली चली और पुष्पेंद्र के चेहरे पर लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई व ग्रामीणों ने बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया। एसपी सिटी अरुण सिंह ने मोर्चरी पहुंच कर परिजन से जानकारी ली।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। गोली चली है या कुछ और हुआ है,जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें