फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिम से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में 17 जून को जिम से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हमलावरों ने बचाव में आए युवक के भाई और भतीजे को भी पीटा था। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव खिरना खुर्द निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 17 जून की शाम को वह जिम से घर आ रहे थे। बकरी मंडी के पास पहले घात लगाए बैठे सुभाष बहेलिया, अंकित, लव, विष्णु निवासी नगला ऊसर ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार आदि से वार किए। हमले के दौरान भाई विपुल और भतीजा विजय बचाने आया तो उन्हें भी पीटा गया। लोगों को आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें